scorecardresearch

TOP News: धर्मनगरी अयोध्या के राम मंदिर परिसर में शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण संपन्न, देखें बड़ी खबरें

अयोध्या के श्री राम मंदिर परिसर में शेषावतार मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धर्म ध्वजा फहराई गई. इस भव्य समारोह में 11 संतों और करीब चार हजार रामभक्तों ने हिस्सा लिया. वहीं, चार धाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ में अब तक 12 लाख 52 हजार और वैष्णो देवी में 50 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 65 हस्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किए. गुवाहाटी के कामाख्या धाम में अंबुबाची महायोग शुरू हो गया है. मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई. गुजरात सरकार ने अगड़िया समुदाय के बच्चों के लिए 'रणशाला' प्रोजेक्ट के तहत 28 स्मार्ट बसों का लोकार्पण किया. देखें बड़ी खबरें.