scorecardresearch

TOP News: राम मंदिर में रोजाना बनने वाले भोग-प्रसाद को मिली आधिकारिक मान्यता, देखें देश की बड़ी खबरें

अयोध्या में राम मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है. रामलला के भोग और सीता रसोई को खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने आधिकारिक सर्टिफिकेट और पांच साल का लाइसेंस जारी कर दिया है. उधर, उत्तराखंड के कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के मौके पर विशाल मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. मौसम की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और आगरा समेत कई राज्यों में बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है.