scorecardresearch

TOP News: महाप्रभु जगन्नाथ की बहुडा यात्रा की तैयारियां शुरू, लाखों की तादाद में शामिल होंगें श्रद्धालु..देखें खबरें

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है. असम में बाढ़ के गंभीर हालात के बीच भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन जल राहत' के तहत 571 लोगों को सुरक्षित निकाला है. वहीं, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं. दूसरी तरफ, कर्नाटक के कारवार में स्वदेशी युद्धपोत 'मालवन' नौसेना में शामिल होने जा रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत का बेहतरीन उदाहरण है. इसके अलावा, 30 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा और देवघर श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं. पुरी में भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. देखें बड़ी खबरें.