scorecardresearch

TOP News: गुजरात को हराकर फाइनल में पहुंची RCB, आज राजस्थान और हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मुकाबला..देखें खबरें

आईपीएल के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर पांचवीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है. बेंगलुरु के 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 162 रनों पर सिमट गई. आज एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी. उधर, बद्रीनाथ धाम में 21 दिनों की गुप्त साधना के बाद बाबा बागेश्वर आज से पांच दिवसीय श्री सत्यनारायण और हनुमंत कथा की शुरुआत कर रहे हैं. मौसम की बात करें तो उत्तर और पश्चिम भारत में भीषण लू का प्रकोप जारी है. उत्तर प्रदेश के बांदा और राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हिमाचल प्रदेश के कसौली के जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना ने एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है.