भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुपर किलर हाइपरसोनिक मिसाइल रुद्र M2 का सफल परीक्षण किया है. हवा से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल को सुखोई 30 MKI से लॉन्च किया गया. इसकी रेंज 300 किलोमीटर है और यह दुश्मन के रडार को चकमा देने में सक्षम है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों का 'ऑपरेशन शेरुवाली' जारी है. इसके अलावा, 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 670 कंपनियां तैनात होंगी.