पश्चिम बंगाल की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है, जहां अन्नपूर्णा योजना के तहत दो लाख से ज्यादा महिलाओं को तीन हजार रुपये की पहली किश्त मिल सकती है. वहीं, कर्नाटक को आज नया मुख्यमंत्री मिलेगा और डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत मिली है और कई राज्यों में बारिश हुई है. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं. रक्षा क्षेत्र में भारत ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुपर किलर हाइपरसोनिक मिसाइल रूद्राम-2 का सफल परीक्षण किया है. यह मिसाइल दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है. इसके अलावा, अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.