scorecardresearch
Advertisement

TOP News: सावन में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा वैद्यनाथ धाम में शानदार रौनक, देखें देश की बड़ी खबरें

सावन महीने के दूसरे दिन देशभर के प्रमुख शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के साथ-साथ बाबा बैधनाथ धाम, अयोध्या के श्रीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर और दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. सावन के इस अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज और हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़िए अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. वहीं जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और बारिश के कारण श्री अमरनाथ धाम की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है. खेल जगत से जुड़ी खबरों में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने पदक हासिल किए हैं, जबकि आईसीसी ने वर्ष 2027 क्रिकेट विश्व कप के आयोजकों का ऐलान कर दिया है.