scorecardresearch
Advertisement

TOP News: सावन के दूसरे दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, कांवड़ यात्रा जारी..देखें देश की बड़ी खबरें

सावन के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ, बैद्यनाथ धाम और महाकाल मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. अमरनाथ यात्रा बालटाल मार्ग से जारी है और अब तक चार लाख छत्तीस हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और प्रयागराज से कांवड़ यात्रा की कई अनूठी तस्वीरें सामने आईं, जहां श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और सेवा भाव देखा गया. कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है और भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के तहत एआई कैमरों से निगरानी की जा रही है. शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव के तहत ढाई लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए. मनोरंजन जगत में बाबा नीम करौली पर आधारित फिल्म हनुमान अंश और संजय मिश्रा की फिल्म तेरा साईं चर्चा में है. देखें खबरें.