scorecardresearch
Advertisement

TOP News: आज है सावन का तीसरा मंगलवार, मां मंगला गौरी की आराधना और व्रत का दिन...देखें बड़ी खबरें

आज सावन के तीसरे मंगलवार पर देशभर में भक्ति का माहौल है। मां मंगला गौरी की पूजा के साथ ही देवघर से लेकर जौनपुर और जयपुर तक कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक की अद्भुत तस्वीरें सामने आ रही हैं। जयपुर के गलता धाम और जौनपुर में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर और ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेंगे, जिसमें राज्य में औद्योगिक निवेश और नए अवसरों पर चर्चा होगी। यूपी पुलिस का आधिकारिक एंथम 'खाकी का सितारा' भी रिलीज हो गया है, जिसे अमिताभ बच्चन और शंकर महादेवन ने खास अंदाज दिया है। इसके अलावा, खेल जगत में जूनियर विश्व स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह को सम्मानित किया गया, जबकि 76 वर्षीय रामकिशन शर्मा ने एथलेटिक्स में 401 मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।