scorecardresearch
Advertisement

TOP News: सावन के पहले मंगलवार पर देश में की जा रही मंगला गौरी की विशेष पूजा-अर्चना, देखें देश की बड़ी खबरें

सावन के पहले मंगलवार के अवसर पर देशभर में मां मंगला गौरी और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. उज्जैन में सावन के पहले सोमवार पर भगवान महाकाल की भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. वहीं, केदारनाथ धाम में अब तक 14 लाख से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक किया है. हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, डोम्बीवली और अन्य शहरों से भव्य कांवड़ यात्राएं निकल रही हैं. पुंछ से बाबा बूढ़ा अमरनाथ के लिए 85 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू हुई है. दूसरी ओर, महाराष्ट्र के नांदेड़ में बारिश से सहस्त्रकुंड झरना ओवरफ्लो हो गया है, जबकि दार्जिलिंग में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है. खेल जगत में राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता वेटलिफ्टरों का सम्मान हुआ, और शेयर बाजार में सेंसेक्स 544 अंक उछलकर 78,639 पर बंद हुआ.