scorecardresearch
Advertisement

TOP News: बाबा विश्वनाथ के दरबार में सुबह से उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, भक्तों पर बरसाए गए फूल..देखें खबरें

पवित्र सावन महीने के दूसरे सोमवार पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य मंगल आरती के साथ बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया और भक्तों पर फूल बरसाए गए. उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुबह भगवान महाकाल का अभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा भी शामिल हुए. इसके अलावा अयोध्या के नागेश्वरनाथ, देवघर के बाबा बैद्यनाथ, दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर, और हरिद्वार के दक्षेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक किया। मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई. देखें बड़ी खबरें.