सावन के पहले मंगलवार और मां मंगला गौरी की पूजा के अवसर पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. धनबाद, नूंह, मैनपुरी और हरिद्वार समेत विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पश्चिमी यूपी के सात जिलों में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की विशेष तैयारी की है. सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने दीनदयाल उपाध्याय डिवीजन में वॉर रूम बनाया है, जबकि गाजियाबाद में स्कूल बंद रखे गए हैं। उधर, कॉमनवेल्थ गेम्स में 13 स्वर्ण समेत कुल 39 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट आए हैं, जहां उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।