scorecardresearch
Advertisement

TOP News: सावन के अंतिम सोमवार पर शिव धामों में उमड़ी भीड़, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

पवित्र सावन महीने के अंतिम सोमवार पर देवघर, काशी, प्रयागराज, दिल्ली, गाजियाबाद, छतरपुर, अयोध्या और अमरावती समेत देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान भक्तों ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं बाबा बैजनाथ की शाही सवारी के लिए व्यापक तैयारियां की गईं और सिक्किम के नाथुला रूट से कैलाश मानसरोवर यात्रा भी पूरी हो गई. सोमनाथ महादेव मंदिर में पुत्रदा एकादशी के अवसर पर हरिहर चंदन श्रृंगार किया गया, जबकि जैसलमेर में अच्छी बारिश की कामना के साथ महारुद्राभिषेक का अनुष्ठान हुआ. उधर, अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर नया धर्म ध्वज विधि-विधान से फहराया गया. देखें बड़ी खबरें.