पवित्र सावन माह के शुभारंभ पर देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. उज्जैन में भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक और भस्म आरती की गई, वहीं देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं. कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. उधर, गुरु पूर्णिमा पर शिर्डी के साईं मंदिर में श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड चढ़ावा चढ़ाया, जिसमें करीब 1.70 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण शामिल हैं. खेल जगत में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलीप महादु गावित ने पैरा 100 मीटर रेस में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता. मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, यूपी और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें बड़ी खबरें.