आज देशभर में सावन की शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है. देवघर के बैद्यनाथ मंदिर, दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर, प्रयागराज के कोटेश्वर धाम, उज्जैन के महाकाल मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. प्रयागराज के अरैल घाट पर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. वहीं, इंदौर सेंट्रल जेल में कैदियों ने एक घंटे में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया. कांवड़ यात्रा में महिलाओं और अनोखी कांवड़ों के विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं. इसके अलावा, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत लाल किले के पास 21 तोपों की सलामी का अभ्यास किया गया और शोपियां में तिरंगा रैली निकाली गई.