पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है. बांदीपुरा, गुरेज, सोनमर्ग और सिक्किम के नाथुला में ताजा बर्फबारी से सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है. वहीं, दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान है. श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन इस सीजन के लिए बंद हो गया है, जिससे 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई. दूसरी ओर, हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का जायजा लिया. प्रशासनिक मोर्चे पर, लेह के रोजगार मेले में उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने 313 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे. देखें बड़ी खबरें.