scorecardresearch
Advertisement

TOP News: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे सहित दुनिया के कई हिस्सों में लगेगा सूर्य ग्रहण, देखें बड़ी खबरें

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिसका असर दोपहर 3:26 बजे से शाम 7:57 बजे तक रहेगा. हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में 'रिंग ऑफ फायर' का नजारा दिखेगा. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 30 अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है और मार्च में श्रद्धालुओं के लिए सप्त मंदिर खोल दिए जाएंगे. इधर, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ अमरावती में आरटीजीएस सेंटर का दौरा किया और नेचुरल फार्मिंग की जानकारी ली. जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 14 नए टूरिस्ट प्लेस खोले गए हैं. इसके अलावा, सीबीएसई और बिहार बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, जिसमें लाखों छात्र शामिल हो रहे हैं.