scorecardresearch
Advertisement

TOP News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यादगार होगा इस बार का दीपोत्सव, देखें अभी तक की बड़ी खबरें

TOP News: अयोध्या में आज दीपोत्सव पर नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी है. इस अवसर पर रामनगरी में 25 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे. इसके लिए 30 हजार वॉलंटियर्स लगे हुए हैं और अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं. रामनगरी के 55 घाटों पर 16 गुने 16 दीये का ब्लॉक बनाया गया है, जिसमें 256 दीये सजाए गए हैं. इनमें हरेक वॉलंटियर को 85 से 90 दीये प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य दिया गया है.