scorecardresearch

TOP News: दिल्ली में विजय दिवस पर राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहन ने शहीदों को किया नमन, देखें खबरें

विजय दिवस के अवसर पर देश भर में 1971 के युद्ध के शहीदों को नमन किया गया. CDS अनिल चौहान ने कोलकाता में ईस्टर्न कमांड म्यूजियम का उद्घाटन किया, जिसमें सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को प्रदर्शित किया गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की. मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह भी कोलकाता में आयोजित समारोह में शामिल हुए. मनोरंजन जगत में, फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 400 करोड़ की कमाई की है. वहीं, कोच्चि में भारतीय नौसेना ने पहले स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट DSC A 20 को कमीशन किया. देखें खबरें.