scorecardresearch

TOP News: देश में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, सेना प्रमुख ने प्रचंड में भरी उड़ान...देखें कई बड़ी खबरें

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर, पूर्व और मध्य भारत में बारिश, आंधी और ओलों का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर और द्रास में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. खेल जगत की बात करें तो IPL 2026 में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया. आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा. राजस्थान के लिए एक और अच्छी खबर है, जहां केंद्रीय कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो के फेज-2 को मंजूरी दे दी है. वहीं, पुरी के जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार की गिनती का दूसरा दिन है.