scorecardresearch

TOP News: आज से बदलेगा मिज़ाज, उत्तर भारत में हल्की बारिश का अलर्ट...देखें बड़ी खबरें

उत्तर भारत में एक और Western Disturbance की दस्तक से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में 20-21 मार्च तक सुहाना मौसम रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज होगी. हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 19 से 21 मार्च तक गरज-चमक के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल के डलहौजी में जोरदार बर्फबारी से पूरा इलाका सफेद चादर में ढक गया. कुल्लू में अटल टनल रोहतांग पर भारी बर्फबारी से सैकड़ों वाहन फंसे और प्रशासन ने करीब एक हजार टूरिस्ट गाड़ियों को सुरक्षित निकाला. जम्मू कश्मीर के कठुआ और डोडा में भी जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. श्रीनगर में रुक-रुक कर बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. देखें खबरें.