scorecardresearch

TOP News: कैंडलारिया वर्जिन के सम्मान में झूमे नर्तक, दिखा कला का अद्भुत संगम..देखें बड़ी खबरें

पेरू में 'गेंडलारिया वर्जन महोत्सव' की धूम रही, जहां पारंपरिक नर्तकों ने अपनी कला से समां बांध दिया. वहीं, चीन में 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला की भव्य तैयारियां चल रही हैं, जिसमें पारंपरिक चीनी संस्कृति और आधुनिक कला का संगम देखने को मिला. खेल जगत की बात करें तो विंटर ओलंपिक 2026 में अमेरिका की ब्रीजी जॉनसन ने वुमेनस अल्पाइन डाउनहिल रेस में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. हालांकि, अमेरिकी स्टार स्कीयर लिंडसे वॉन रेस के दौरान घायल हो गईं. मिक्स डबल्स कर्लिंग में चेक गणराज्य, दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा, इटली के कोर्टिना में स्कीइंग इवेंट्स को लेकर प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. देखें बड़ी खबरें.