scorecardresearch

TOP News: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ भारत की धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से हराया...देखें खबरें

विमेंस T20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हरा दिया है. भारत ने 170 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान 106 रन पर ऑलआउट हो गई. वहीं, नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से आज व्यावसायिक उड़ानें शुरू हो रही हैं. पहली फ्लाइट से 172 किसान लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. दूसरी ओर, कैंची धाम में बाबा नीब करोली महाराज के आश्रम के स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं. चार धाम यात्रा में अब तक 34 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. सोमवती अमावस्या के मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ी है. देखें बड़ी खबरें.