scorecardresearch

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, किस सेक्टर की खुली किस्मत? जानिए आम बजट की 10 बड़ी बाते

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया. बजट की मुख्य घोषणाओं में कैंसर की 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाने और बायो फार्मा सेक्टर के लिए 40,000 करोड़ रुपये के आवंटन की बात कही गई है. वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि 'आम आयकर दाताओं के लिए इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं' किया गया है, हालांकि गैर-ऑडिट ट्रस्टों के लिए रिटर्न भरने की समय सीमा बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है. बजट में सेमीकंडक्टर मिशन ISM 2.0 लॉन्च करने, 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास के लिए 12 लाख करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा, गेमिंग सेक्टर में 10 लाख युवाओं को रोजगार और 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएशन लैब खोलने की भी घोषणा की गई है.