scorecardresearch

UP Board Results 2026: 53 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 10वीं में 90.42 प्रतिशत और 12वीं में 80.32 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, उत्तराखंड में पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम में भी 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। दूसरी तरफ, वेल्थ रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत दुनिया में सबसे ज्यादा अमीरों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गया है, जिसमें मुंबई पहले नंबर पर है। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय जर्मनी दौरे पर हैं, जहां उन्होंने टीकेएमएस ग्रुप शिपयार्ड का दौरा किया और टाइप 212 श्रेणी की पनडुब्बी की क्षमताओं का जायजा लिया। देश के अन्य हिस्सों में भी कई अहम गतिविधियां हुईं, जैसे जयपुर में नेट जीरो कूलिंग स्टेशन की शुरुआत और वाराणसी में हॉरर थीम वाले रेस्टोरेंट का खुलना।