scorecardresearch
Advertisement

Top News: लखनऊ में यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का आगाज, देखें देश-दुनिया की खबरें

लखनऊ में दो दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें देशभर के बुनकरों ने हिस्सा लिया और निवेश व कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लखनऊ को पहला स्थान मिला, जबकि इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे स्थान पर रहा. तीन से दस लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में नोएडा को आठवीं रैंक हासिल हुई. कश्मीर में पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज हुआ, जिसमें 41 देशों की 135 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी. इसके अलावा उज्जैन में सावन के अंतिम सोमवार पर महाकाल की भव्य सवारी निकाली गई और आगर मालवा में भूतेश्वर महादेव की शाही सवारी निकली. मिस्र के एल अलामीन एयर शो में भारतीय वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टर दल ने अपना सटीक प्रदर्शन प्रस्तुत किया.