scorecardresearch

UPSC परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, महाराष्ट्र बजट में किसान लोन माफ, T20 सेमीफाइनल भारत की जीत

यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया। राजस्थान के रावत भाटा निवासी अनुज अग्निहोत्री टॉपर बने। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद यह उनका तीसरा प्रयास था। वे रोज़ आठ घंटे पढ़ाई करते थे। राजेश्वरी सुबे एम को दूसरा, एकांश ढुल को तीसरा और राघव झुनझुनवाला को चौथा स्थान मिला। 25 साल के एकांश ढुल का लगातार तीसरी बार चयन हुआ है। उनका पहले भी दो बार यूपीएससी में चयन हो चुका है। यूपीएससी 2025 में कुल 958 उम्मीदवारों को कामयाबी मिली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में 2026-27 के लिए 7 लाख 69 हज़ार 467 करोड़ रुपए का बजट पेश किया और किसानों का 2 लाख रुपए तक का बकाया फसल लोन माफ करने का ऐलान किया।