scorecardresearch

TOP News: डोनाल्ड ट्रंप ने घटाया टैरिफ, सेंसेक्स में 4,000 अंकों का ऐतिहासिक उछाल..देखें खबरें

भारत और अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई है. सेंसेक्स 4,000 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी में 1,200 अंकों का उछाल दर्ज किया गया. इस डील के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान इस फैसले का स्वागत किया. इस समझौते से 'मेड इन इंडिया' उत्पाद अमेरिका में सस्ते होंगे, जिससे कपड़ा और गारमेंट सेक्टर को विशेष लाभ मिलेगा.