scorecardresearch

Top News: उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी, नवरात्र पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, Netflix-BTS की साझेदारी

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी से प्रकृति ने ओढ़ी सफेद चादर। हरसिल, मुखवा और खरसाली में ताजा हिमपात से खूबसूरती बढ़ी। मार्च में हुई बर्फबारी से किसानों के चेहरे खिले क्योंकि यह मौसम फसलों के लिए लाभदायक है। कश्मीर में मौसम ने यूटर्न लिया और बर्फबारी से जनवरी जैसी ठंड लौटी। गुलमर्ग और पहलगाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में एक से तीन फीट ताजा बर्फ जमी और तापमान दस से बारह डिग्री तक गिर गया। शिमला में बारिश से मौसम सुहाना हुआ। नवरात्र के दूसरे दिन प्रयागराज के अलोपी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। दर्शन के लिए सुबह से लंबी कतारें लगीं। कानपुर में माता वैभव लक्ष्मी के मंदिर में खजाने का आशीर्वाद लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। बॉलीवुड में फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया और सबसे तेज 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश का रिकॉर्ड दर्ज किया।