scorecardresearch
Advertisement

Vikram-1 रॉकेट की सफल लॉन्चिंग, बुलंदशहर में CM योगी की सौगात और 75 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प

श्रीहरिकोटा से भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग हुई है। स्काईरूट एयरोस्पेस का यह 24 मीटर लंबा कार्बन फाइबर रॉकेट 350 किलो पेलोड को 450 किलोमीटर लो अर्थ ऑर्बिट में ले जाने में सक्षम है। इस रॉकेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा गया 'वंदे मातरम' का पोस्टकार्ड और सीवी रमन, विक्रम साराभाई और कलाम की सूक्ष्म मूर्तियों वाला एक माइक्रो आर्ट पीस भी भेजा गया है। लॉन्च के बाद पीएम मोदी ने स्काईरूट के संस्थापक को बधाई दी। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर का दौरा कर करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात दी और मेधावी छात्रों से मुलाकात की। इसके अलावा, उन्होंने गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 75 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का उद्घाटन किया। साथ ही, सहारनपुर से नई संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना के तहत जापान 2030 की शुरुआत में E10 श्रृंखला की ट्रेनें उपलब्ध कराएगा।