उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी के मौके पर होली उत्सव की धूम देखी गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर रंग और गुलाल फेंककर होली का उत्सव मनाया। बांकेबिहारी मंदिर में कल फूलों की होली खेली जाएगी। नंदगांव की गलियों में लठमार होली की प्राचीन परंपरा निभाई गई। ब्रजभूमि में चालीस दिनों तक रंग उत्सव का भव्य आयोजन चलता है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में भी होली समारोह का आयोजन हुआ। झांसी के ऐतिहासिक किले में बुंदेली होली महोत्सव का आयोजन हुआ। चेन्नई में भारतीय नौसेना में तीसरे एंटी सबमरीन युद्धपोत आईएनएस अंजदीप को औपचारिक रूप से शामिल किया गया। जैसलमेर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी और किसी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बन गईं।