scorecardresearch
Advertisement

Top News: पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में भारी बारिश, ठंडा हुआ तापमान, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के प्रसिद्ध छत्रपुर मंदिर और कालकाजी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर भक्तों की लंबी कतारें लगीं। मां का भव्य श्रृंगार किया गया और विशेष आरती का आयोजन हुआ। वैष्णो देवी धाम में नवरात्र के तीसरे दिन उनतालीस हजार भक्तों ने दर्शन किए। तीन दिन में एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रज में ऐतिहासिक गोवर्धन परिक्रमा की और नंगे पैर चलकर आस्था और सादगी का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने मथुरा के दांद घांटी मंदिर में दर्शन किए और मानसी गंगा सरोवर में पूजा अर्चना की। भारतीय नौसेना का आधुनिक युद्धपोत तारागिरी 3 अप्रैल को कमीशन होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। 28 मार्च को पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। सियोल में BTS का शानदार कमबैक कॉन्सर्ट हुआ। तीन साल बाद नया एल्बम 'एरे रंग' लॉन्च किया गया।