इस वीडियो में पंडित शैलेंद्र पांडेय बता रहे हैं कि राहु की गणना सूर्य और चन्द्र के आधार पर की जाती है. अगर सूर्य प्राण है तो चन्द्रमा मन है, राहु इसी मन और प्राण का रहस्य है. राहु का सहयोगी केतु मुक्ति और मोक्ष का द्वार खोल सकता है. यह जीवन के तमाम ज्ञात अज्ञात रहस्यों को खोल सकता है अतः इसे रहस्यमयी ग्रह भी कहते हैं. राहु का सम्बन्ध जीवन की आकस्मिकताओं से होता है इसलिए राहु की दशा में आकस्मिक प्रभाव मिलने शुरू हो जाते हैं.