15 जून को सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य का यह गोचर 14 जुलाई तक रहेगा. इस राशि परिवर्तन का देश-दुनिया और सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. कन्या लग्न में हो रहे इस गोचर और ग्रहों की स्थिति के कारण प्राकृतिक आपदाओं, भूकंप और मौसम में अचानक बदलाव की संभावना है. इसके साथ ही राजनीति में भी बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं. मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक लाभ और करियर में सफलता लेकर आएगा. वहीं वृषभ, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य, करियर और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. सूर्य के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करने, 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करने और गुड़-गेहूं का दान करने के उपाय बताए गए हैं.