जीएनटी स्पेशल में एंकर गुंजन दीक्षित ने 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों और भारतीय सेना के बढ़ते बाहुबल पर विशेष रिपोर्ट पेश की. गुंजन दीक्षित ने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य के प्रदर्शन के बाद यह पहला मौका होगा जब सेना गणतंत्र दिवस की परेड में देश के सामने फेस बैटल एरे फॉर्मेशन का प्रदर्शन करेगी.' इस बार कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश मिसाइल सिस्टम और स्वदेशी अटैक तोपों के साथ-साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' के शूरवीरों की गाथा दिखाई जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार, परेड में पहली बार सेना के 'साइलेंट वॉरियर्स' जैसे बैक्टीरियल ऊंट, जानस्कर टट्टू और शिकारी पक्षी भी शामिल होंगे. इसके अलावा, स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और ड्रोन शक्ति का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.