scorecardresearch
Advertisement

Akshaya Tritiya 2025 के दिन बन रहा ग्रहों का विशेष संयोग, जानिए महत्व, पूजन विधि और वरदान पाने के उपाय

इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का शुभ योग बन रहा है. मंगलवार को रात 8.12 से बुधवार को शाम 6 बजे तक तृतीया तिथि अक्षय तृतीया के दिन को बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त भी कहते हैं. अक्षय का अर्थ होता है जिसका क्षय न हो. इस दिन किए गए कर्मों का फल कभी नष्ट नहीं होता. माना जाता है कि इस दिन विशेष पूजा-उपासना करके धन-धान्य और संपन्नता का अक्षय वरदान पा सकते हैं.