scorecardresearch
Advertisement

Maa Baglamukhi Temple: नलखेड़ा बगलामुखी मंदिर में लगा दिग्गजों का जमावड़ा, गोविंदा से लेकर गंभीर तक पहुंचे दरबार

मध्य प्रदेश के आगर मालवा स्थित नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दरबार में फिल्म और खेल जगत की हस्तियों का जमावड़ा देखा गया. अभिनेता गोविंदा ने मंदिर पहुंचकर गर्भगृह में वैदिक विधि-विधान से विशेष तांत्रिक अनुष्ठान किया और मां का आशीर्वाद लिया. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, नयनतारा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी मां पीतांबरा के दर पर हाजिरी लगा चुके हैं. कार्यक्रम में मां बगलामुखी की महिमा, पूजा विधि, मंत्र जप और शत्रु बाधा निवारण के नियमों पर प्रकाश डाला गया.