scorecardresearch

Adi Kailash: उत्तराखंड में आदि कैलाश यात्रा शुरू, बिना चीन गए होंगे मानसरोवर जैसे दर्शन और ओम पर्वत के नज़ारे

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा का शुभारंभ हो चुका है. कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित यह यात्रा हल्द्वानी, धारचूला और टनकपुर से शुरू की गई है. आदि कैलाश को पंच कैलाशों में से एक माना जाता है और यह कैलाश मानसरोवर का ही एक रूप है. जो श्रद्धालु चीन के कब्जे वाले कैलाश मानसरोवर नहीं जा पाते, वे आदि कैलाश से ओम पर्वत के दर्शन कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं. इस यात्रा के लिए धारचूला स्थित एसडीएम कार्यालय से इनर लाइन परमिट लेना अनिवार्य है.