scorecardresearch

Amarnath Yatra: अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 7 फीट का बना शिवलिंग..देखिए स्पेशल रिपोर्ट

अमरनाथ की पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आ गई है. इस साल गुफा में करीब सात फीट ऊंचे बर्फ के शिवलिंग ने आकार ले लिया है. अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है और यह 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी. इस बार यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी. बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों से बर्फ हटाने का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा तेजी से किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार 15 जून तक दोनों रास्ते तैयार कर लिए जाएंगे. इस साल यात्रियों की सुविधा के लिए बेस कैंप में टेंट की जगह प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर स्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं, जिनमें गर्म और ठंडे पानी की सुविधा होगी.