scorecardresearch

अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, 3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र यात्रा

अमरनाथ गुफा में करीब सात फीट ऊंचे बाबा बर्फानी की पहली झलक सामने आ गई है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए बालटाल और पहलगाम रास्तों से बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है। इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए टेंट की जगह प्री-फैब्रिकेटेड फाइबर स्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस साल पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करेंगे। वहीं, अयोध्या के राम मंदिर में अब आम श्रद्धालु बिना VIP पास के परिसर के अन्य सभी मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए एक विशेष परिक्रमा मार्ग तैयार किया गया है। 26 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर राम दरबार की स्थापना की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसके अलावा, देशभर में गंगा दशहरा का पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया गया। गंगोत्री, हरिद्वार, वाराणसी और बद्रीनाथ समेत तमाम तीर्थ स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की।