scorecardresearch

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा की पहली पूजा संपन्न, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा.. 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

बाबा बर्फानी के धाम की वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है. ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पवित्र गुफा में प्रथम पूजा की गई. इस प्रथम पूजा में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी शामिल हुए. इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होगा. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.