scorecardresearch

Amarnath Yatra में हेलीकॉप्टर सेवा बंद और नो फ्लाई जोन घोषित, चारधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इस साल अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर अट्ठाईस अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ियां तैनात की जा रही हैं। ड्रोन के खतरे को देखते हुए लगातार दूसरे साल अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी। यात्रा मार्गों को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है और विशेष एंटी ड्रोन स्क्वाड तैनात किए गए हैं। दूसरी तरफ, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रा के शुरुआती चौवालीस दिनों में पिछले साल के मुकाबले करीब साढ़े तीन लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। बढ़ती भीड़ और आगामी मानसून को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश बनाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा केदारनाथ धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई है, जिसमें यात्री सूखा कूड़ा वापस ला रहे हैं।