scorecardresearch

3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा संपन्न; लंगर और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। यात्रा के शुभारंभ से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा की गई। इस पूजा में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल शामिल हुए। बालटाल बेस कैंप से लेकर जम्मू के यात्री निवास तक शिव भक्तों के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यात्रा मार्ग पर लगभग 130 लंगर लगाए गए हैं, जहां यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन और गर्म पानी की व्यवस्था है। सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों और यात्रा मार्गों पर 600 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों द्वारा लगातार मॉक ड्रिल की जा रही है। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा से जुड़े सभी सेवादारों और मजदूरों को पहचान ऐप से जोड़ा गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु जम्मू पहुंचने लगे हैं।