scorecardresearch

Amarnath Yatra: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, सामने आई बाबा बर्फानी की तस्वीर, 3.6 लाख रजिस्ट्रेशन

साल 2026 की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जिसका समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में तैयारियां तेज कर दी गई हैं, जहां से 2 जुलाई को यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया जाएगा। इस बीच पवित्र अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जिसमें करीब सात फीट ऊंचा हिम शिवलिंग पूर्ण आकार ले चुका है। यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी है और 15 जून तक रास्ते साफ होने की उम्मीद है। सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 670 कंपनियां तैनात करने का फैसला किया है। इस साल अब तक 3 लाख 60 हजार से ज्यादा श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और कुल 5 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट के जरिए पवित्र गुफा तक पहुंच सकेंगे।