scorecardresearch

Amarnath Yatra का श्रीगणेश, बालटाल मार्ग पर कड़ी सुरक्षा और तवी रिवर फ्रंट पर दिखा खास नजारा

अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है और देशभर से श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. पहले जत्थे ने बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से अपनी यात्रा शुरू कर दी है. खराब मौसम और बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है. पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए बालटाल मार्ग पर डोमेल, बराड़ी मार्ग होते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. आईटीबीपी के जवान और माउंटेन रेस्क्यू टीम हर जगह तैनात हैं ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो. इसके अलावा रास्ते में ऑक्सीजन बूथ और बेस कैंप अस्पताल की भी सुविधा मौजूद है. दूसरी तरफ जम्मू में तवी रिवर फ्रंट को भी यात्रियों के लिए विशेष रूप से सजाया गया है. यहां डल झील की तर्ज पर शिकारे और लाइट एंड साउंड शिव गुफा का निर्माण किया गया है जहां श्रद्धालु बाबा बर्फानी की प्रतिकृति के दर्शन कर रहे हैं.