scorecardresearch

अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, CRPF का 'ऑपरेशन शिवा' शुरू; ड्रोन, Valley CAT कमांडो और हाईटेक निगरानी तैनात

अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. सीआरपीएफ ने सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन शिवा' शुरू किया है, जिसके तहत बालटाल और पहलगाम रूट से लेकर श्रीनगर की डल झील तक कड़े इंतजाम किए गए हैं. सीआरपीएफ की वैली कैट (Valley CAT) के कमांडो बुलेटप्रूफ गाड़ियों, ड्रोन और फेशियल रिकग्निशन कैमरों से निगरानी कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस का बम निरोधक दस्ता मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर रहा है. दूसरी तरफ, जम्मू में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है. प्रशासन ने ऑफलाइन टोकन और रजिस्ट्रेशन के लिए तवी रिवर फ्रंट सहित विभिन्न स्थानों पर 18 ऑन द स्पॉट काउंटर स्थापित किए हैं. इस साल तवी रिवर फ्रंट पर हरिद्वार और काशी की तर्ज पर महाआरती, लेजर लाइट और साउंड शो का आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु बाबा बर्फानी के इतिहास को जान सकेंगे. बालटाल बेस कैंप में टेंट सिटी भी बनकर तैयार है.