scorecardresearch
Advertisement

कामाख्या में अंबुबाची मेला, कश्मीर में खीर भवानी दर्शन और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियां तेज

गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर में चार दिनों तक चलने वाले अंबुबाची मेले की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु, तांत्रिक और अघोरी मंदिर पहुंच रहे हैं। मान्यता के अनुसार, इन तीन दिनों में मां कामाख्या रजस्वला होती हैं, जिसके चलते मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। 26 जून को विशेष अनुष्ठान के बाद कपाट दोबारा खोले जाएंगे। इसके साथ ही, कश्मीर के गांदरबल स्थित तुलमुला में माता खीर भवानी मंदिर में भी कश्मीरी पंडितों का बड़ा मेला लगा है। यहां मौजूद पवित्र कुंड के पानी का रंग बदलना भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में एनएसजी, एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर मॉक ड्रिल की है ताकि यात्रा मार्ग और यात्रियों की सुरक्षा को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जा सके।