scorecardresearch

Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह के संन्यास के फैसले ने फैंस को चौंकाया, क्या है सिंगर के भविष्य का प्लान?

मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने महज 38 साल की उम्र में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर संगीत जगत को हैरान कर दिया है। 'बंदे में है दम' शो में श्वेता झा ने उनके इस बेमिसाल सफरनामे पर चर्चा की। अरिजीत ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि 'आगे से मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा।' उनकी हालिया रिलीज 'धुरंधर' और 'बॉर्डर 2' के गानों की सफलता के बावजूद, उन्होंने यह कदम अपने फैंस से सीधे जुड़ने और स्वतंत्र संगीत को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। रिपोर्ट के अनुसार, अरिजीत अब फिल्म निर्देशन की ओर रुख कर रहे हैं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक 'जंगल एडवेंचर' फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी कोयल सिंह के साथ लिखा है।