scorecardresearch

Artemis II: चांद का चक्कर लगाकर धरती लौट रहे 4 अंतरिक्ष यात्री, कल सुबह प्रशांत महासागर में लैंडिंग...देखिए स्पेशल रिपोर्ट

नासा का ऐतिहासिक मून मिशन 'Artemis II' अपना 10 दिवसीय सफर पूरा कर धरती पर लौटने के लिए तैयार है. इस मिशन में सवार चार अंतरिक्ष यात्री—रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन—चांद की परिक्रमा कर 11 अप्रैल 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 5:37 बजे पृथ्वी पर पहुंचेंगे. इनका ओरियन कैप्सूल कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में 'स्प्लैशडाउन' करेगा. यह मिशन इसलिए खास है क्योंकि 1972 के अपोलो मिशन के बाद पहली बार इंसान चांद के इतने करीब पहुंचा है. इस यात्रा के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा के दूरस्थ हिस्सों की तस्वीरें लीं और भविष्य में चांद पर बस्ती बसाने से जुड़े अहम प्रयोग किए.