scorecardresearch
Advertisement

Asian Games में भारत का शानदार प्रदर्शन, 85 मेडल के साथ चौथे स्थान पर, महिला खिलाड़ियों का दबदबा |

जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. भारतीय महिला एथलीटों का खास दबदबा रहा. तीरंदाजी, क्रिकेट, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, शूटिंग और कबड्डी में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर 44 साल बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता और लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई किया. वहीं 17 वर्षीय कुमकुम मोहोर ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा.